Friday, May 10, 2024

यूपी में नवरात्रि में दुर्गा पंडालों से नारी शक्ति को जागृत करेगी सरकार, चलेगा विशेष अभियान

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर एक बार फिर शारदीय नवरात्र पर मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तीकरण को लेकर बड़ा अभियान चलाया जाएगा। इस बार अभियान प्रदेश भर में 15 से 24 अक्टूबर तक सर्किलवार चलाया जाएगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न ग्राम सभा, दुर्गा पंडाल, मंदिर, वार्ड, मोहल्ला से जागरुकता रैली निकाली जाएगी।

इस दौरान जगह-जगह पर नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्म, आपसी संवाद और लाउडस्पीकर के माध्यम से नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जागरुकता फैलाई जाएगी। हर ग्राम पंचायत रैली का एक पड़ाव भी होगा, जहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होंगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के एडीजी बीपी जोगदंड ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी शारदीय नवरात्र पर प्रदेश भर में मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण अभियान की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। रैली प्रदेश के सभी 75 जिलों के 450 सर्किल के 58,754 ग्राम पंचायत और 1300 वार्ड- मोहल्ले से होकर निकलेगी।

सर्किलवार रैली में स्थानीय क्षेत्राधिकारी शामिल होकर हर दिन अपने सर्किल के 10 से 12 ग्राम पंचायतों का भ्रमण कराएंगे। इस दौरान रैली का प्रत्येक ग्राम पंचायत, वार्ड, मोहल्ले में एक पड़ाव होगा, जहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम लघु फिल्म, नुक्कड़ नाटक, आपसी संवाद और ध्वनि संदेश दिये जाएंगे।

रैली के रूट पर पड़ने वाले पूजा पंडालों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न कार्यक्रमों में महिला सुरक्षा, महिला संबंधी शासकीय योजनाओं, महिला संबंधी हेल्पलाइन की जानकारी दी जाएगी।

वहीं मिशन शक्ति के तहत सेफ सिटी अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें प्रदेशभर में तीन हजार पिंक बूथ बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें पहले चरण में नौ जिलों में स्थित 20 धार्मिक स्थल पर पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इसी तरह सभी 10,417 महिला बीटों के लिए इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसमें पहले चरण में 1100 महिला बीट को सुविधा दी जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय