Monday, May 19, 2025

श्रीकृष्ण बलराम मंदिर में शनिवार को होगा गोवर्धन पूजा का महायोजन

जयपुर। राजधानी जयपुर के श्रीकृष्ण बलराम मंदिर जगतपुरा में शनिवार को गोवर्धन पूजा का विशेष आयोजन किया जाएगा। जिसमें मानसी गंगा, राधा-श्याम कुंड, कुसुम सरोवर और नारद कुंड जैसे तीर्थस्थलों के प्रतीक बनाए गए। मुख्य आकर्षण इक्कीस फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत होगा। जिसे भारत की पवित्र नदियों और तीर्थों के जल और गाय के गोबर से निर्मित किया जाएगा। श्रीकृष्ण बलराम का विशेष अलंकार रहेगा जिसमे वह अनाज की पोशाक धारण करेंगे। इस

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ होंगे। जो गोवर्धन पर्वत की पूजा और गौ माता की अर्चना करेंगे तथा प्रदेश की समृद्धि और विकास के लिए विशेष प्रार्थना करेंगे। साथ ही वह दीपोत्सव कार्यक्रम में भगवान को दीपदान अर्पित करेंगे। गोवर्धन पूजा महायोजन में बीस हजार से अधिक भक्तों के शामिल होने की संभावना है और अन्नकूट प्रसादी में दस हजार से अधिक श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय