Sunday, May 11, 2025

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया है। केजरीवाल ने नायब सिंह सैनी का यमुना का पानी पीते हुए स्लो मोशन में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे पानी को पीते हैं और बाद में उसे यमुना में ही थूकते दिख रहे हैं।

‘सेना के हवाले हो महाकुंभ’, भगदड़ की घटना पर रो पड़े महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी

 

केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया, और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया। जब मैंने कहा कि अमोनिया की मिलावट के कारण यमुना का पानी दिल्ली वालों की जान के लिए खतरा हो सकता है, तो इन्होंने मुझ पर एफआईआर करने की धमकी दी। जिस जहरीले पानी को ये खुद नहीं पी सकते, वही पानी दिल्ली की जनता को पिलाना चाहते हैं। मैं ऐसा हरगिज नहीं होने दूंगा।”

आत्म अनुशासन बनाए रखें, अपने नजदीकी घाट पर ही करें स्नान, संगम की तरफ न जाए, योगी ने की अपील

 

बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम नायब सैनी को टैग करते हुए पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने पल्ला घाट साथ चलने को कहा था। हालांकि, हरियाणा के सीएम ने आतिशी का चैलेंज स्वीकार किया और अकेले ही पल्ला घाट पहुंचे, जिसका वीडियो खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। 24 सेकंड के वीडियो में सीएम नायब सैनी यमुना नदी का पानी पीते हुए नजर आ रहे हैं।

मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़, कई घायल, दर्जनों की मौत, आज नहीं होगा अमृत स्नान

मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़, कई घायल, दर्जनों की मौत, आज नहीं होगा अमृत स्नान

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”बेहिचक और बेझिझक पवित्र यमुना के जल का आचमन किया, हरियाणा की सीमा पर। सीएम आतिशी तो आई नहीं। कोई नया झूठ रच रही होंगी। झूठ के पांव नहीं होते। इसलिए आप-दा का झूठ चल नहीं पा रहा। दिल्ली की देवतुल्य जनता इन फरेबियों को पहचान चुकी है। 5 फरवरी को आप-दा के फरेब काल का अंत निश्चित है। दिल्ली के लोग हरियाणा के कपूत केजरीवाल को सजा देंगे क्योंकि हमारा भाईचारा सदियों से मजबूत है।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय