Friday, April 18, 2025

विश्वकप फाइनल में भारत की जीत के लिए मेरठ में हुआ हवन

मेरठ। कल विश्व कप 2023 का फाइनल भारत और आस्ट्रेलिया क बीच खेला जाएगा। दोनों देशों की क्रिकेट टीम दूसरी बार विश्व कप के फाइनल में रविवार को भिड़ रही है। विश्व कप के फाइनल में भारत की जीत के लिए मेरठ में हवन और पूजा पाठ किया गया। मेरठ के सूरज कुंड में हिंदू वीर सेना ने भारत के विश्वकप जीतने के लिए हवन पूजा—पाठ का आयोजन किया।

 

इस दौरान हिंदू वीर सेना के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह राठौर और प्रदेश प्रभारी पंकज खटीक ने भारतीय टीम की जीत के लिए कामना करते हुए हवन में आहुति डाली। विश्वकप में भारत की जीत के लिए हवन पंडित अशोक शास्त्री ने संपन्न कराया। इस दौरान दिनेश मनोठिया, रूपेश प्रजापति, जितेंद्र सिसोदिया और सुभाष गुप्ता के अलावा क्रिकेट प्रेमी और भारत वीर सेना के सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में कपड़ा व्यापारी से 8.79 लाख की ऑनलाइन ठगी, इंडिया मार्ट के ज़रिए की गई धोखाधड़ी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय