Sunday, February 23, 2025

मेरठ में अधजला शव मिलने से सनसनी फैली, नहीं हुई पहचान

मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में अधजला शव मिला है। शव की पहचान मिटाने के लिए उसको बुरी तरह से जलाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की है। लेकिन शव की कोई पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अनुमान लगा रही है कि व्यक्ति की हत्या कहीं और करके उसका शव लोहियानगर क्षेत्र में फेंक दिया गया। व्यक्ति की हत्या कर शव जला दिया गया है।

 

असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश और भाजपा पर बोला हमला,कहा-सपा हार मान चुकी, अब जयंत को हराना है

 

आज सुबह लोहियानगर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के बाहर अधजला शव बरामद होने पर सनसनी फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

 

मीरापुर उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान, बोले- ‘सरकार हमारे रास्ते बंद करेगी तो हम कुर्सी छीन लेंगे’

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि लोहिया नगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में एक व्यक्ति का अधजला शव मिला है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मौके से सबूत एकत्र किए गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय