Saturday, May 3, 2025

झारखंड में सरायकेला के पास ट्रेन पर गिरा हाईटेंशन तार, कई यात्री जख्मी

जमशेदपुर। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल-मुरी रेलखंड पर शनिवार सुबह नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर हाईटेंशन बिजली तार गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में बड़ी संख्या में यात्रियों के जख्मी होने की सूचना मिली है। इनमें से एक की मौत की खबर आ रही है, लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। रेलवे की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची है।

 

 

[irp cats=”24”]

बताया गया कि हादसा सुइसा-तिरूलडीह स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन के ऊपर हाईटेंशन तार गिरने से एक बोगी में करंट दौड़ गई। इससे यात्रियों को तेज झटके लगे। हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। घायलों को पास स्थित बागमुंडी हॉस्पिटल भेजा गया है। इस बारे में और विवरण की प्रतीक्षा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय