Saturday, April 26, 2025

गाजियाबाद और नोएडा में बनेगा पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए छात्रावास,प्रस्ताव हो गया तैयार

गाजियाबाद। गाजियाबाद और नोएडा में पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए 100-100 बेड का छात्रावास बनाया जाएगा। इससे यहां के छात्रों को पढ़ाई के साथ ही रहने की सुविधा मिल सकेगी। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने यह जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान दी है। उन्होंने बताया कि इनके निर्माण पर चार से पांच करोड़ का खर्च आएगा। प्रस्ताव तैयार हो गया है।

 

पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति बढ़ाने और बेहतर पढ़ाई करने के लिए छात्रावासों की भी सुविधा दी जा रही है। उन्होंने अनुदान की राशि बढ़ाए जाने की भी जानकारी दी है। ओबीसी छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन के लिए साल 2023 में बजट बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये हो गया है।

[irp cats=”24”]

 

वह जिले में चल रही विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा करने पहुंचे थे। विजयनगर स्थित गंगाजल प्लांट के गेस्ट हाउस में जिले के सभी विभागों के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने दो समीक्षा बैठकें कीं। पहली बैठक में उन्होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन को लेकर मंडल स्तर पर समीक्षा की। वहीं, दूसरी बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, जीडीए वीसी, मुख्य विकास अधिकारी के साथ बैठक की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय