Saturday, April 26, 2025

आजमगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मृत मिले पति-पत्नी,जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पति का शव पंखे से लटका हुआ तो पत्नी की लाश बिस्तर में पड़ी मिली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाया।

 

रौनापार थाना के चांदपट्टी गांव निवासी रामसरिक (28) का विवाह इसी वर्ष 27 अप्रैल को गोरखपुर की संजू के साथ हुआ था। बुधवार की सुबह सात बजे के करीब भतीजी चांदनी जगाने के लिए चाचा के कमरे में गयी। दरवाजा खोला तो देखा कि चाचा का शव दुपट्टे के सहारे पंख से झूल रहा है और मृत अवस्था में चाची बिस्तर में पड़ी हुई है। यह देखकर उसने शोर मचाया तो परिजन कमरे में पहुंचे और यह नजारा देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर रौनापार थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य भारी पुलिस के साथ पहुंच गये। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के सथ घटना की छानबीन की।

[irp cats=”24”]

 

पुलिस अधीक्षक देहात चिराग जैन ने बताया कि दंपत्ति के आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मायके पक्ष को खबर दे दी गई है। ससुराल पक्ष से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मायके पक्ष के आने पर उनकी ओर से जो भी तहरीर दी जाएगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय