Tuesday, May 13, 2025

कांग्रेस के सत्ता में आने पर राजकोष से लूटे पैसों की केसीआर और उनके परिवार से होगी वसूली: रेवंत रेड्डी

निजामाबाद। तेलंगाना में चुनाव प्रचार जारी है। सभी पार्टियां अपने विरोधियों की आलोचना कर रहे हैं और अपनी पार्टी के घोषणापत्रों की खूबियों का प्रचार करने में व्यस्त हैं। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने शनिवार को निजामाबाद जिले के धर्मपुरी में कहा कि केसीआर का भ्रष्टाचार मडिगड्डा सिंचाई परियोजना का अड्डा बन गया है। उन्होंने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं में हुए हर भ्रष्टाचार के लिए केसीआर का परिवार जिम्मेदार है।

प्रदेश अध्यक्ष रेवंत ने आश्वासन दिया है कि वे सत्ता में आते ही केसीआर उनके परिवार द्वारा चुराए गए, लूटे गए लाखों करोड़ों रुपयों की वसूली की जाएगी।

रेवंत रेड्डी ने कहा कि केसीआर फार्म हाउस का उबला धान कावेरी सीड्स को 4250 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचा गया है, लेकिन केसीआर सरकार तेलंगाना के किसानों का धान दो हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से भी नहीं खरीद रही।

रेवंथ रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में इस क्षेत्र में विकास हुआ। कांग्रेस सत्ता में आएगी तभी गरीबों का कल्याण होगा…छह गारंटी योजनाएं लागू की जाएंगी।

रेवंत ने जनता से आग्रह किया कि अगर वे तेलंगाना में बदलाव चाहते हैं.. तो कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए अपना बहुमूल्य वोट दें। उन्होंने कहा कि जनता उन्हें आशीर्वाद दे कि वो इस तानाशाही और भ्रष्ट भारत राष्ट्र समिति की सरकार को मात देकर राज्य का और अधिक नुकसान होने से बचा सकें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय