Thursday, May 16, 2024

इस बार चूक गई जनता तो महंगाई, बेरोजगारी से हो जाएगी हालत खराब- अखिलेश यादव

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ/रांची। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को झारखण्ड के रांची दौरे पर पहुंचे। उन्होंने इंडिया (आईएनडीआईए) गठबंधन की संयुक्त रूप से आयोजित उलगुलान महारैली को सम्बोधित किया।

उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव बहुत विशेष है। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को हर हालत में हटाना है। अगर देश की जनता इस बार भाजपा को हटाने से चूक गयी तो महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार वर्तमान हालात से भी ज्यादा खराब हो जाएंगे। इनके पास देश की जनता को बताने के लिए कुछ नहीं बचा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे झूठी पार्टी है। इलेक्टोरल बांड के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया है। हजारों करोड़ रुपये की चुनावी चंदा के नाम पर वसूली की है। तमाम कम्पनियों को डराकर वसूली की। कोरोना के समय वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से भी वसूली कर ली है। जबसे इलेक्टोरल बांड का मामला बाहर आया है, भाजपा के नेता घबराये हुए हैं। उनके पास भ्रष्टाचार का कोई जवाब नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने युवाओं की नौकरी छीनी है। हर साल दो करोड़ नौकरी देने का झूठा वादा किया। लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया। आज देश में 80-90 फीसदी पढ़ा-लिखा नौजवान बेरोजगार है। भाजपा सरकारों में भर्ती परीक्षाओं के तमाम पेपर लीक हुए। जबसे भाजपा की सरकार आयी है। नौजवानों, किसानों, आदिवासियों की आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि पहले जुमलेबाजी करने वाले भाजपा के लोग जनता को झूठी गारन्टी दे रहे हैं। देश की जनता को भाजपा की गारन्टी नहीं, बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के संविधान की गारन्टी चाहिए। इंडिया गठबंधन जनता को संविधान की गारन्टी देता है। संविधान की गारन्टी में सब कुछ है। इंडिया गठबंधन संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की लड़ाई लड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हार के डर से झारखण्ड के मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को झूठे मामलों में जेल भिजवाया। भाजपा यह न भूले कि उसने शेर को भले ही गिरफ्तार कराया है लेकिन उनकी दहाड़ को नहीं गिरफ्तार करा पाई है। यह जो दहाड़ पूरे देश में जा रही है वह ऐलान कर रही कि बदलाव होना तय है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने झारखण्ड और आदिवासियों के साथ बहुत अन्याय किया है। यह भगवान बिरसामुंडा की धरती है। यह भाजपा को हराकर दिल्ली की सत्ता से बाहर करेगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा का सफाया हो गया है। किसान, नौजवान सहित सभी लोग एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मतदान कर रहे हैं। भाजपा की सरकार अब बचने वाली नहीं है। इस दौरान महारैली को इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों के नेताओं ने सम्बोधित किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय