Saturday, May 4, 2024

IMF ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर किया 5.9 फीसदी, 2024-25 के लिए GDP वृद्धि दर भी किया कम

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर के पूर्वानुमान को घटा दिया है। आईएमएफ ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आर्थिक वृद्धि दर 6.1 फीसदी से घटाकर 5.9 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, इसके बावजूद भारत दुनिया में सबसे तेजी से वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

आईएमएफ ने मंगलवार को जारी अपने वार्षिक विश्व आर्थिक परिदृश्य में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) ग्रोथ 5.9 फीसदी रहेगा। इसके साथ ही आगामी वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 6.3 फीसदी कर दिया है। इससे पहले जनवरी में 6.8 फीसदी विकास दर का अनुमान जताया गया था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उल्लेखनीय है कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर के संबंध में आईएमएफ का ताजा अनुमान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के अनुमानों से कम हैं। रिजर्व बैंक का बीते वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान देश की अर्थव्यवस्था की विकास दर सात फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि एक अप्रैल से शुरू चालू वित्त वर्ष 2023-24 में विकास दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान है। सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जीडीपी आंकड़े अभी जारी नहीं किए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय