Saturday, May 10, 2025

मेरठ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाढ़ और हीटवेव की तैयारियों पर बैठक, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह की अध्यक्षता में बाढ स्टेयरिंग ग्रुप तथा हीटवेव की बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बाढ से बचाव के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय करते हुये कार्य योजना को बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाढ़ चौकी, बाढ़ राहत केन्द्रों की सूची अपडेट रखी जाये। सिंचाई विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि बंधों के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करा लिया जाये।

 

कर्नल सोफिया कुरैशी की बहन बोली- खत्म कर देना चाहिये पाकिस्तान

 

पशुपालन विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पशुओं की सुरक्षा के लिए स्थान चिन्हित कर लिये जाये। संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये गये कि मोटरबोट की टेस्टिंग करा ली जाये तथा उन्हें चालू अवस्था में रखा जाये। हीटवेव के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ लगाने तथा छाया की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी स्कूलो में ओआरएस किट प्रेषित की जाये।

 

 

सभी अधिशासी अधिकारियो को वाटर कूलर की साफ-सफाई, आवश्यकतानुसार मरम्मत आदि कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सूर्य कान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, सीएमओ डा0 अशोक कटारिया, एसडीएम सरधना महेश दीक्षित, डीआईओएस राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय