Wednesday, July 24, 2024

बिहार में घर में घुसकर बदमाशों ने नाबालिग को उठाया, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, खेत में बेहोश मिली लड़की

आरा। बिहार में भोजपुर जिला के कोइलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी क्षेत्र के एक गांव में एक घर से नाबालिग लड़की को उठाकर ले जाने और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि गुरुवार की रात्रि करीब 10.30 बजे लड़की अपने भाई के साथ घर पर थी। छह से सात लड़के घर में घुस गए और लड़की को उठाकर ले गए।

 

इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर एक खेत में छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए। लड़की की खोजबीन शुरू की गई तब वह बेहोशी की हालत में गांव के ही एक खेत में पाई गई।

 

गीधा ओपी प्रभारी प्रियशिला ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में छह से सात लोगों को आरोपी बनाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता के परिजन सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा रहे हैं। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

सूत्रों के मुताबिक पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि पीड़िता सत्ताधारी पार्टी के एक नेता की रिश्तेदार है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय