Saturday, April 19, 2025

देवबंद में पालिकाध्यक्ष ने रमजान माह में पथ प्रकाश, पेजयल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद नगर पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने पालिका कार्यों की समीक्षा के दौरान कर्मियों को रमजान माह में पथ प्रकाश, पेजयल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
पालिका कार्यालय में आयोजित बैठक में पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने जलकल प्रभारी मो. आरिफ को निर्देशित किया कि रमजान माह में नगर की जलापूर्ति विशेषकर इफ्तार और सहरी के समय सुचारु रुप से की जाए। बिजली चले जाने की स्थिति में जनरेटर से पानी की सप्लाई की जाए। ताकि राजेदारों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़ा। इसके साथ ही पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने नगर में साफ-सफाई का ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान सभासद विपिन त्यागी, सुंदरलाल, विकास चौधरी, मो. अकबर आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में बड़ी कामयाबी: पुलिस मुठभेड़ में चार कुख्यात लुटेरे गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय