Monday, May 12, 2025

गाजियाबाद में युवक ने सगे साढ़ू समेत दो लोगों की गोली मारकर की हत्या,गिरफ्तार

गाजियाबाद। थाना नंदग्राम क्षेत्र के सिहानी में एक युवक ने अपने सगे साढ़ू एवं एक अन्य रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुवार की देर रात्रि हुई इस हत्याकांड की सूचना मिलने पर पुलिस जांच के लिए पहुंची। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में हत्या का कारण घरेलू विवाद लग रहा है। पुलिस ने आरोपी व उसके अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस उपायुक्त (नगर) कुंवर ज्ञानजंय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी विकास तथा नवीन में घरेलू विवाद सुलझाने के लिए आये थे। देर रात घरेलू विवाद के चलते विकास के सगे साढ़ूू सिहानी निवासी अनुज चौधरी व उसके साथी कुलदीप ने विकास और तेजवीर को गोलियों से भून डाला। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

 

 

पुलिस ने अनुज चौधरी एवं उसके साथी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। कुलदीप राजनगर का रहने वाला है। हत्या में प्रयुक्त किया गया हथियार भी बरामद हो गया।

 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद का सामने आ रहा है, लेकिन मामले की गहराई से जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय