Sunday, May 11, 2025

गाजियाबाद में पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को पीटा

गाजियाबाद। गोविंदपुरम क्षेत्र में पत्नी से हुई छेड़खानी का विरोध जताने पर दबंगों ने पहले युवक को लाठी डंडों से पीटा और फिर दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। महिला ने पति को अस्पताल में भर्ती कराकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने की बात कही है।

 

पति-पत्नी गोविंदपुरम क्षेत्र में किराये पर रहते हैं। महिला ने बताया कि उनके पति ड्यूटी पर गए थे। इस दौरान पड़ोसी युवक कमरे के अंदर घुस आया और उनसे छेड़खानी की। जब उनके पति घर आए तो उन्होंने उनको पूरी बात बताई। वह आराेपी के पास गए और ऐसा करने पर आपत्ति जताई तो आरोपी ने उनको लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आरोपी ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर उनके पति को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

 

इसमें उनके पति को कमर और हाथ में फ्रेक्चर आया है। महिला ने पति को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। आरोप है कि इस घटना के बाद भी आरोपी उनको जान से मारने और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। इस बारे में एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द नामजदों की गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय