Sunday, May 11, 2025

मेरठ में महिला की खून से लथपथ लाश मिलने से फैली सनसनी,पुलिस जांच में जुटी

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाने के इंदिरा नगर इलाके के एक मकान में महिला की खून से लथपथ लाश मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतका का नाम सुनीता मिश्रा बताया जा रहा है। मृतका के पति राधेश्याम मिश्रा बागपत रोड स्थित कैलाश अस्पताल के आइसीयू में काम करते है। राधेश्याम के दो बच्चे भी है, जो मेरठ से बाहर पढ़ाई कर रहे है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि ब्रह्मपुरी थाने के इंदिरा नगर इलाके में एक महिला अपने पति के साथ रहती हैं। महिला के पति शहर के एक निजी अस्पताल में कार्य करते हैं। पति की रात को नाईट शिफ्ट थी।

 

आज सुबह पति साढ़े नौ बजे के आसपास घर पहुंचे तो उनके द्वारा देखा गया कि उनकी पत्नी का शव बेड पर पड़ा हुआ है। पति की लाइसेंसी पिस्टल पत्नी के हाथ में रखी हुई थी। कमरे में जो आलमारी थी वहां सामान बिखरा पड़ा था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेसिंक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरु की।

 

 

प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या करके घटना को लूट और खुदकुशी दिखाने का प्रयास किया गया है। फिलहाल पुलिस महिला के पति से पूछताछ में जुटी है। एसएसपी का कहना है कि घर के बाहर के सीसीटीवी देखे जा रहे है। साथ ही फोरेसिंक टीम से पता चलेगा कि हत्या है या आत्महत्या है। बताया जा रहा है कि महिला का पति जब आज सुबह घर पहुंचा तो घर से कुछ ही दूरी पर उन्हें अपनी बुलेट खड़ी मिली, जो मिस्त्री की दुकान के बाहर थी। बुलेट में ही उसकी चाबी लगी हुई थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय