Monday, April 28, 2025

गाजियाबाद में फूफा ने भतीजी का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, शिकायत दर्ज

गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के गांव में रिश्ते में फूफा ने भतीजी को घर में अकेले पाकर उसकी जबरन अश्लील वीडियो बना ली। फिर उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। परेशान होने पर युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। मामले में उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसीपी नरेश कुमार ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने की बात कही है। युवती ने बताया कि आठ जून को वह घर पर अकेली थी। परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे। तभी फूफा घर आया और अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया।

 

आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक वीडियो बना ली। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह आरोपी के चंगुल से वह मुक्त हुई। इसके बाद आरोपी युवती को फोन कर ब्लैकमेल करने लगा। इससे वह डर गई। आरोपी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। परेशान होकर उसने यह बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने फूफा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

[irp cats=”24”]

 

एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। वह मुरादनगर थाने के एक गांव का रहने वाला है। उसको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय