Monday, April 29, 2024

बीजेपी नेता को व्हाट्सएप्प ग्रुप से निकालना पड़ा भारी, ग्रुप एडमिन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता को व्हाट्सएप ग्रुप से निकालना ग्रुप एडमिन को भारी पड़ गया है।  बीजेपी नेता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार कर लिया है, यह अजीब मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी से जुड़ा हुआ है।

बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा है और वह व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो डालता था।  सोसाइटी के ग्रुप में इन वीडियो का विरोध किया गया। दूसरी तरफ इस मामले में एफआईआर के आरोपी और व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन का कहना है कि तीन बार वार्निंग के बाद उन्हें निकाला गया था। उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से निकाले जाने पर पुलिस ने एफआईआर की है। यह अपने आप में अजीब मामला है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट की श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी का मामला है। ग्रुप एडमिन आशुतोष राज को गिरफ्तार किया गया है। बिसरख थानाक्षेत्र का मामला है। सोसायटी के निवासी बबलू पंडित की शिकायत पर यह गिरफ़्तारी की गई है। बबलू ने एफआईआर में कहा है  कि मुझे सोसाइटी व्हाट्सएप ग्रुप से निकाल दिया गया। इसलिए पुलिस से शिकायत की गई।

इस बारे में आशुतोष राज का कहना है कि बबलू व्हाट्सएप ग्रुप पर गलत सामग्री पोस्ट कर रहे थे। उन्हें बार-बार मना किया गया। मना करने के बावजूद वह सामग्री डाल रहे थे। आशुतोष राज का कहना है कि यह ग्रुप केवल सोसाइटी की समस्याओं के लिए बनाया गया था, लेकिन बबलू इसमें अन्य वीडियो को डाल रहा था, जिसकी वजह से उन्होंने बबलू को ग्रुप से हटाया था।

बीजेपी नेता बबलू पंडित ने बताया कि उन्होंने बीते दिनों संघ प्रचारक संजय  जोशी की कुछ वीडियो सोसाइटी के ग्रुप में शेयर की थी।  इस ग्रुप को आशुतोष राज नामक एक व्यक्ति चलाता है। बबलू पंडित ने बताया कि जब उन्होंने संजय विनायक जोशी की वीडियो ग्रुप में साझा की तो ग्रुप के एडमिन आशुतोष राज ने उनको ग्रुप से निकाल दिया।

बीजेपी नेता का आरोप है कि ग्रुप से निकालने के बाद आशुतोष राज ने उनको कॉल किया और गंदी-गंदी गालियां दी। उनके साथ आशुतोष राज ने अभद्रता की। जिसके बाद उन्होंने बिसरख कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत करवाया।

बिसरख पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर धारा संख्या 504, 506 और 507 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

इसी बीच नॉएडा पुलिस ने रॉयल बुलेटिन को ट्वीट करके जानकारी दी  कि दोनों पक्षों को केवल पूछताछ और जांच के लिए थाने बुलाया था ,किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय