Thursday, May 15, 2025

देवबंद में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

देवबंद। देवबंद कोतवाली पुलिस ने बाबूपुर नगली गांव में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के मामले में छह लोगों को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
बता दें कि दो दिन पूर्व बाबूपुर नगली गांव की आशा के साथ मारपीट किए जाने को लेकर ऋषिपाल और मोनू पक्ष के लोगों के बीच संघर्ष हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों के करीब 11 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराए गए एक पक्ष के राजू, संजू, राहुल जबकि दूसरे पक्ष के मोनू,सौरभ और काका को गिरफ्तार किया है।
देवबंद कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को जेल भेज दिया गया है। जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय