Tuesday, April 29, 2025

हरियाणा में दाे कराेड़ तीन लाख 54 हजार मतदाता 20,629 पोलिंग बूथाें पर डालेंगे वाेट

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव-2024 में प्रदेश के दो करोड़ तीन लाख 54 हजार 350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के लिए 20,629 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि प्रदेश में 27 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था। उसके उपरांत 2 सितंबर तक वोट बनवाने के लिए फार्म-6 जमा करवाए गए थे, जिनके निपटान के बाद एक लाख 29 हजार 392 नए मतदाता सूची में शामिल हुए, जिसमें 64,031 पुरुष, 65 हजार 352 महिलाएं और 9 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। अब प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या 2,03,54,350 है।

पंकज अग्रवाल ने बताया कि 2,03,54,350 मतदाताओं में से 1,07,75,957 पुरुष, 95,77,926 महिलाएं और थर्ड जेंडर 467 मतदाता है। उन्होंने बताया कि 18 से 19 आयु वर्ग के 5,24,514 युवा मतदाता है। इसी प्रकार 1,49,142 दिव्यांग मतदाता तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के 2,31,093 मतदाता हैं। इसके अलावा, 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 8,821 है। इसके अतिरिक्त, 1,09,217 सर्विस मतदाता है।

[irp cats=”24”]

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विभाग की वेबसाइट पर मतदाता सूचियां अपलोड कर दी गई हैं। कोई भी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में चेक कर सकता है। इसके अलावा, वोटर हेल्पलाइन नंबर- 1950 पर कॉल करके भी अपनी वोट को चेक किया जा सकता है। वोट डालने के लिए मतदाता सूची में नाम शामिल होना अनिवार्य है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय