Thursday, April 24, 2025

कैराना में घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाई-बहन घायल, विधायक समर्थक एवं प्रधानपति पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप

कैराना। पुरानी रंजिश के चलते गांव भूरा में कुछ लोगो ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें युवक व उसकी चचेरी बहन छर्रे लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से दोनों को गम्भीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक ने सपा विधायक के समर्थक एवं वर्तमान प्रधानपति पर आरोपियों को संरक्षण दिए जाने का आरोप लगाया है।
शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे क्षेत्र के गांव भूरा निवासी नाथीराम के पौत्र श्यामलाल का अपने पड़ोसी युवक पंकज व अंकित के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद पंकज व अंकित दो-तीन अज्ञात युवकों के साथ तमंचे से लैस होकर छत के रास्ते उनके घर में घुस आए तथा वहां मौजूद युवक श्यामलाल व घर की महिलाओं पर हमला बोल दिया।
नाथीराम का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पौत्र श्यामलाल व पौत्री अनुष्का पर फायरिंग कर दी, जिसमें छर्रे लगने से वह दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गांव में फायरिंग की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। सूचना पर कोतवाली पर तैनात अपराध निरीक्षक नेत्रपाल सिंह अस्पताल में पहुंचे तथा पूरे मामले की जानकारी करते हुए घायलों के बयान दर्ज किए। आरोपियों के हमले में नाथीराम की पुत्रवधु सुमन को भी गुम चोट आई है।
वही, नाथीराम ने सपा विधायक के समर्थक एवं गांव के वर्तमान प्रधान पर आरोपियों को संरक्षण देने तथा झगड़ा कराने के आरोप लगाए है। अपराध निरीक्षक का कहना है कि युवक व एक किशोरी छर्रे लगने से घायल हुए है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय