Sunday, May 11, 2025

मेरठ में युवती को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने लोहिया नगर निवासी एक युवक पर प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

 

थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी एक युवती के अनुसार वह अहमद नगर कॉलोनी निवासी नावेद को जानती थी। दो दिन पहले नावेद उसे घुमाने बहाने नूरनगर रेलवे स्टेशन के पास एक बंद मकान में ले गया। जहां उससे जबरन दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। स्टेशन पर पहुंची युवती ने एक व्यक्ति की मदद से अपने परिजनों को फोन कर वहां बुलाया।

 

जहां उसके परिजन युवती को लेकर थाना लोहिया नगर पहुंचे तथा मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय