Wednesday, April 2, 2025

संदिग्ध परिस्थिति में पंखे से लटका मिला 11 वीं के छात्र का शव,पुलिस जांच में जुटी

मेरठ। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित एक कालोनी में घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं के छात्र का शव पंखे से लटका मिला। घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित सूर्या सिटी कालोनी निवासी विशाल 11वीं का छात्र था। शाम परिवार किसी काम से बाहर गया था। रात को परिवार के सदस्य घर नहीं आए। आज जब वो सुबह घर पहुंचे तो विशाल को आवाज लगाई।

 

जवाब नहीं मिलने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो विशाल का शव पंखे से लटका दिखा। ये देखकर परिजन चीख पड़े। आवाज सुनकर पड़ोसी भी एकत्र हो गए। लोगों ने दरवाजा तोड़कर विशाल को नीचे उतरा और अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।

 

थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मगर परिजनों ने पीएम के लिए मना कर दिया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय