Sunday, May 19, 2024

मेरठ में आम आदमी पार्टी ने रिचा सिंह को बनाया महापौर प्रत्याशी, ‘जाट महिला’ उतारकर बीजेपी की बढ़ाई चिंता

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। मंगलवार को मेरठ में आप के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने रिचा सिंह को मेरठ नगर निगम में महापौर पद का प्रत्याशी घोषित किया। इस दौरान उन्होंने आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर खुशी जताई और इसे कार्यकर्ताओं की जीत बताया। आप ने जाट महिला उतारकर बीजेपी के लिए चिंता बढ़ा दी है।  बीजेपी इस सीट को पिछले चुनाव में भी हार चुकी है।

मेरठ कैंट में बाउंड्री रोड स्थित होटल 22बी में मंगलवार को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद और आप के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना कार्यकर्ताओं की जीत है। पार्टी जिस तेजी से राज्यों में अपनी जड़ें जमा रही है, वो सब कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। इसके बाद उन्होंने मेरठ नगर निगम में महापौर पद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता रिचा सिंह को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि आप ने मजबूत प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। सभी कार्यकर्ताओं को उन्हें जिताने के लिए जुट जाना चाहिए। बाकी प्रत्याशियों की घोषणा भी जल्दी की जाएगी। आम आदमी पार्टी ने बहुत कम समय में राष्ट्रीय पार्टी का

दर्जा हासिल किया है। इससे देशभर के कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर कैप्टन कपिल शर्मा, जूही त्यागी, करण अग्रवाल, ओडी त्यागी, कुलदीप त्यागी आदि उपस्थित रहे।

आप ने रिचा सिंह को टिकट देकर भाजपा के सामने तीन चुनौतियां पेश कर दी हैं। रिचा जाट चेहरा हैं। महिला हैं, शिक्षित और समाज में अच्छी छवि रखने वाली सक्रिय महिला हैं। उनकी छवि, जाति देखकर जाट और महिलाओं का वोट वो प्रभावित करेंगी। रिचा सिंह पल्लवपुरम निवासी हैं जहां भाजपा का बड़ा वोट बैंक है। वहां से वोट काटने का काम भी रिचा सिंह करेंगी। जिसका नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ सकता है। रिचा दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट रही हैं। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर चुकी हैं। अपना सामाजिक संगठन भी चलाती हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय