Wednesday, May 21, 2025

मेरठ में हाईवे पर सुबह से बड़े डीजे ग्रुप निकलने शुरू, कई जगह पुलिस से नोकझोंक

मेरठ। नेशनल हाईवे पर सुबह से ही बड़े डीजे ग्रुप निकलने शुरू हो गए। इन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ हाईवे पर जुटती रही। हापुड़ निवासी गोलू चौधरी और रोहन अपनी-अपनी विशाल डीजे वाली कांवड़ लेकर कंकरखेड़ा पहुंचे।
दोनों डीजे संचालक सरधना फ्लाईओवर से नीचे शहर की ओर जाने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने डीजे अंदर जाने से मना कर दिया। इसके बाद हाईवे पर लगभग डेढ़ घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। कांवड़ियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई।

 

पुलिस टीम ने कहा कि डीजे की ऊंचाई मानक से अधिक है। इस कारण हाईटेंशन लाइन से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने डीजे की ऊंचाई कम करके शहर के अंदर जाने की बात कही। इस पर दोनों पक्षों के लोग राजी हो गए। इसी बीच दोनों डीजे संचालकों के बीच भी कुछ कहासुनी हुई। पुलिस ने समझाकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया।

 

 

बाद में दोनों के बीच हाईवे पर तेज आवाज में डीजे बजाने का मुकाबला शुरू हो गया। डीजे की तेज आवाज पर लोग जमकर थिरके। इस दौरान हाईवे पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाकर राहगीरों को रवाना किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय