Thursday, April 3, 2025

असम के मुख्यमंत्री को धन्यवाद, जिन्होंने हमारी यात्रा को अपनी धमकियों से पब्लिसिटी दी: रमेश

गुवाहाटी। असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के असम में होने के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने असम की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इस यात्रा को लेकर कांग्रेस के पांच स्तंभों पर चर्चा की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को निचले असम के बंगाईगांव, बरपेटा आदि इलाकों में हैं। इसी बीच कमेटी के महासचिव जयराम रमेश ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। असम की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैं असम के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हमारी यात्रा को अपनी धमकियों से पब्लिसिटी दी। हम डरने वाले नहीं हैं..पीछे नहीं हटेंगे।

जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी ने मंगलवार को चुनाव का शंखनाद कर दिया है, जो पांच न्याय पर आधारित है। पिछले 10 साल के अन्याय काल का मुकाबला इन्हीं पांच न्याय के साथ हो सकता है। कांग्रेस की यात्रा के युवा न्याय, भागीदारी न्याय, ⁠⁠नारी न्याय, किसान न्याय और श्रमिक न्याय आधार हैं। कांग्रेस नेता रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 20 से 23 मार्च के बीच मुंबई पहुंचेगी और उसके बाद हमारा संगठन चुनावी प्रक्रिया में लग जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुरुवार को पश्चिम बंगाल पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि 26 व 27 जनवरी को यात्रा नहीं होगी और 28 जनवरी को पश्चिम बंगाल में यात्रा शुरू होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय