Friday, April 11, 2025

नोएडा एयरपोर्ट के तीसरे चरण को लगेगा ग्रहण, किसानों ने विस्थापन से किया मना

ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन द्वारा ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर किसानों की समस्याओं को लेकर आज 8वें दिन भी धरना जारी रहा। इस धरने में किसानों के साथ-साथ भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही। आज धरने के दौरान आक्रोशित किसानों ने एयरपोर्ट के तीसरे चरण के गांव नीमका, खाजपुर गांव के ग्रामीणों ने विस्थापन के लिए मना कर दिया। इस मामले की जानकारी मिलते ही यमुना प्राधिकरण में हड़कंप मच गया।

भाकियू के मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया कि 8 वें दिन के धरने की अध्यक्षता धर्मपाल सिंह डेरीन एवं संचालन मास्टर तेजपाल सिंह नीमका ने किया। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा कि यमुना प्राधिकरण ने घोषणा की थी 15 अक्टूबर से किसानों को 64.7 फीसदी का मुआवजा वितरण किया जाएगा लेकिन धरातल पर कोई भी कार्य नहीं हुआ। आने वाली 21 अक्टूबर के लिए गांव-गांव जाकर मीटिंग की जा रही है। जिससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान महापंचायत में पहुंच सके और किसानों की समस्याओं का समाधान भारतीय किसान यूनियन एवं किसानों के नेता चौधरी राकेश टिकैत के द्वारा करवा सके। धरने के दौरान जिलाध्यक्ष रॉबिन नागर ने कहा कि यमुना प्राधिकरण किसानों के साथ धोखा कर रहा है।

आज नीमका, खाजपुर गांव के सैकड़ों किसान धरने पर समर्थन देने पहुंचे। इनका भारतीय किसान यूनियन तहे दिल से धन्यवाद देती है। यमुना प्राधिकरण भोले वाले किसानों को बरगला रहा है। तीसरे चरण के किसानों के गांव के सर्वे के नाम पर धोखा हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। धरने के दौरान मटरू नागर, अमित जैलदार, सचिन कसाना, इंद्रजीत कसाना, महेश खटाना, योगेश भाटी, सोनू मुखिया, भगत सिंह तुगलपुर, बिरजू सिंह, नीरज कुमार, राजू चौहान, प्रदीप कुमार सिंह, महिपाल सिंह, अमित डेढा, अशोक पंडित, नीरज कुमार सिंह, रविंद्र चौहान, राजेश शर्मा, लखमीचंद, सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में पुलिस ने गांजा, शराब, असलहा व चोरी की बाइक के साथ 16 बदमाश पकड़े
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय