Tuesday, May 20, 2025

मुज़फ्फरनगर में शादी का झांसा देकर युवक ने किया महिला का यौन शोषण

मोरना। पति को छोड़ प्रेमी के साथ गयी महिला ने युवक पर शादी के झांसे में लेकर यौन शोषण के गम्भीर आरोप लगाये हैं। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर पीडि़ता के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीडि़ता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उसने पति से तलाक लिया था, उसके एक 6 वर्षीय पुत्र है। बीते वर्ष देवबंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर भोपा थाना क्षेत्र के गांव में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में आरोपी उसे अपने घर ले गया और आधार कार्ड में भी पति के नाम के स्थान पर अपना नाम अंकित करा लिया, लेकिन बार-बार कहने के बाद भी पीडि़ता से शादी नहीं की और उसका यौन शोषण करता रहा।

आरोप है कि कुछ दिनों बाद आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा तथा तमंचे के बल पर डरा धमका कर घर से निकाल दिया तभी से पीड़ित अपने मायके में ही रह रही हैं। पीडि़ता ने बताया कि उसने आरोपी की शिकायत उच्च अधिकारियों के पास की थी। जिस पर बीते शनिवार की देर शाम आरोपी उसके घर पहुंचा तथा शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय