Monday, May 6, 2024

एक्सीडेंट के बाद अमेरिका से मुंबई लौटे शाहरुख खान,सर्जरी के बाद न पट्टी दिखी न टांके, तबीयत पूछते रह गए फैंस

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

अमेरिका में शूटिंग के दौरान बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के घायल होने की खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी। यह सुनने के बाद कि उनकी तत्काल सर्जरी हुई है, उनके सभी प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। अमेरिका के लॉस एंजेल्स में ”जवान” की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद वहां उनकी नाक की एक छोटी सर्जरी भी की गई। इन खबरों के बीच शाहरुख अब मुंबई वापस आ गए हैं। अपनी हालिया तस्वीरों और वीडियो में वह स्वस्थ नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान को खुश देखकर फैंस की जान में जान आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शूटिंग के दौरान एक हादसे में शाहरुख खान घायल हो गए हैं। उनकी नाक और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद रक्तस्राव को रोकने के लिए शाहरुख को अमेरिका में एक छोटी सी सर्जरी करानी पड़ी। वहीं ये खबर सुनकर उनके फैंस काफी चिंतित हैं। हालांकि, अब शाहरुख खान सुरक्षित भारत वापस आ गए हैं और कुछ समय तक घर पर ही आराम करेंगे। शाहरुख खान को एयरपोर्ट पर देखकर फैंस काफी खुश हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भारत लौटने पर शाहरुख खान के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें शाहरुख ने चश्मा लगाया हुआ है और नीले रंग की हुडी पहनी हुई है। शाहरुख को अच्छी सेहत में देखकर फैंस काफी खुश हैं। अभिनेता शाहरुख खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। उनके हाथ में कई फिल्में हैं। एक एपिसोड की शूटिंग के लिए वह लॉस एंजेल्स पहुंचे थे। इसी शूटिंग के दौरान एक हादसे में शाहरुख खान की नाक पर चोट लग गई थी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय