Sunday, February 23, 2025

चंद्रशेखर को मिलेगी पुख्ता सुरक्षा: भूपेन्द्र चौधरी

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को योगी सरकार पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करायेगी।

सहारनपुर के दौरे पर आये चौधरी ने मंगलवार देर शाम पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भीम आर्मी प्रमुख पर कायराना हमला करने वाले पुलिस की गिरफ्त में हैं। चंद्रशेखर एक बड़े नेता है जिनका सामाजिक दायरा काफी बड़ा है। वह उनके लिए व्यापक रूप से कार्य करें। सरकार उनके लिए सुरक्षा के बंदोबस्त करेगी।

भाजपा नेता ने इससे पहले जैन बाग में स्थित दिगम्बर जैन मन्दिर पहुँच कर जैन मुनि अनुपम सागर और समत्व सागर महाराज से आशीर्वाद लिया और उन्हें केन्द्र सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों से संबंधित एक पत्रिका भेंट की।
उन्होने कहा कि चन्द्रशेखर पर हुआ हमला दुखद है मगर सरकार उनकी सुरक्षा के लिये संकल्पित है। जांच एजेंसियां पूरी सतर्कता से कार्य कर रही है। जो दोषी हैं, वह पकडे जा चुके हैं और उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।
इस अवसर पर प्रान्तीय उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, प्रदेश के उद्योग मंत्री जसवन्त सैनी, नगर विधायक राजीव गुम्बर, जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल आदि भाजपा के कई नेता मौजूद थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय