Monday, April 14, 2025

सहारनपुर में बदमाशों ने एक घर में घुसकर मां-बेटे को लहूलुहान कर लूटपाट की, कैश लूटकर हुए फरार 

सहारनपुर (बेहट)। सहारनपुर जनपद के बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव कादरपुर में बीती रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर मां-बेटे को लहूलुहान कर लूटपाट की। बदमाश महिला के कानों से कुंडल खींच ले गए और करीब 52 हजार कैश लूटकर फरार हो गए। बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है।

वर्तमान स्थिति में अर्थव्यवस्था बढ़ाने के लिए समान अवसर जरूरी : राहुल

घायलों को रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि मोहर सिंह (59) घर के बरामदे में सो रहे थे और उनकी मां कैलाशो (82) कमरे में थीं। मोहर सिंह की पत्नी की मौत हो चुकी है, जबकि दोनों अविवाहित बेटे जम्मू व हरियाणा में नौकरी करते हैं। बीती रात तीन-चार बदमाश घर में घुसे और बरामदे में सो रहे मोहर सिंह के सिर पर किसी हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया।

आरबीआई की एमपीसी बैठक 4 दिसंबर से, रेपो रेट में बदलाव की संभावना कम

बदमाश मोहर सिंह को खींचकर अंदर कमरे में ले गए, जहां उनकी मां सोयी हुई थी। बदमाशों ने बुजुर्ग कैलाशो को उठाया और उनके कानों से कुंडल खींच लिए। उसके बाद पूरा कमरा खंगाला। मोहर सिंह का चचेरा भाई सुशील जो कि उनका पड़ोसी भी है, शौच के लिए बाहर आया। उसने कैलाशो और मोहर सिंह के दर्द से करहाने की आवाज सुनी। सुशील ने अंदर जाकर देखा तो दोनों खून से लथपथ पड़े थे। मोहर सिंह का बिस्तर भी खून से सना हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। उसने तुरंत गांव में सूचना दी और इसके बाद पुलिस को खबर की। ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर आई।

यह भी पढ़ें :  वक्फ संशोधन कानून से मुसलमानों को होगा फायदा, मस्जिद-मदरसों पर खतरा नहीं : मौलाना बरेलवी

वर्तमान स्थिति में अर्थव्यवस्था बढ़ाने के लिए समान अवसर जरूरी : राहुल

सीओ ने रात में ही पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही मोहर सिंह ने करीब 52 हजार का भैंसा बेचा था। शायद बदमाशों को इसकी जानकारी थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय