Thursday, April 24, 2025

मुज़फ्फरनगर में आर्मी का सिपाही निकला लुटेरा, बैंक मित्र से की थी लूट, मुठभेड़ में सिपाही व एक बदमाश हुआ घायल

बुढ़ाना। क्षेत्र के गांव बड़कता नहर पटरी मार्ग पर हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान बैंक मित्र से लूट का आरोपित दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान सिपाही भी बांह में गोली लगने से घायल हुआ। पुलिस ने मौके से घायल बदमाश समेत तीन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तमंचा व कारतूस, लूट की नकदी, मोबाइल बरामद किए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया। लूट के आरोपियों में आर्मी का एक सिपाही भी बताया जा रहा है।

बता दें कि गत 11 जुलाई को दुर्गनपुर निवासी बैंक मित्र निखिल राणा से राजपुर-हरियाखेड़ा मार्ग पर असलाह के बल पर लूट हुई थी। बाइक सवार तीन बदमाश बैंक मित्र से 9० हजार की नकदी, लेपटॉप, मोबाइल और दस्तावेज आदि लूटकर फरार हो गए थे।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने मामले को लेकर पुलिस टीम बनाई थी। बुधवार सायं पुलिस को बड़कता मार्ग नहर पटरी पर बदमाशों की सूचना मिली। पुलिस टीम ने नहर पटरी पर एक खेत की घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें सिपाही निर्वेश शर्मा बांह में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश रवि चौधरी पुत्र विक्रम निवासी गोयला थाना शाहपुर दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया। रवि को घायल देख अन्य दोनों बदमाश हाथ जोड़कर जुर्म से तौबा करते बाहर निकल आए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट के 5० हजार नकदी, मोबाइल और दस्तावेज बरामद किए।

[irp cats=”24”]

इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि अन्य दोनों आरोपित सूरज पुत्र वीरेंद्र निवासी गोयला थाना शाहपुर और जबर सिंह निवासी डांगरोल थाना कांधला जनपद शामली के है। बदमाश अंतर्राज्यीय लूट गैंग के है। सूरज निवासी गोयला को आर्मी में सिपाही बताया जा रहा है। आरोपितों की अन्य जानकारी और आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय