Monday, April 29, 2024

मुज़फ्फरनगर में दरोगा के साथ कहासुनी में हुई युवक की गिरफ़्तारी, महिलाओं ने किया थाने का घेराव, जताया आक्रोश

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शाहपुर। गांव चांदपुर में पिछले दिनों कश्यप समाज की शोभायात्रा में गांव वासियों के साथ हुई पुलिस की झड़प में थाना पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जिसके विरोध में कश्यप समाज की दर्जनों महिलाओं ने थाने का घेराव कर पकड़े गए व्यक्ति को रिहा करने की मांग की।

विदित रहे कि गांव चांदपुर में कश्यप समाज के लोगों द्वारा महृषि कश्यप शोभायात्रा का आयोजन किया गया था।शोभायात्रा में बज रहे डीजे को बंद करवाने पहुंचे हल्का इंचार्ज पंकज शर्मा की ग्राम वासियों के साथ कहासुनी हो गई थी, जो फिर धक्का-मुक्की में बदल गई थी। हलका इंचार्ज के साथ मारपीट की सूचना पर थाना पुलिस के उच्चाधिकारियों ने गांव में पहुंच कर बवाल को शांत कराया था, जिसमें हल्का इंचार्ज द्वारा 14 नामजद व 20-25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस पर हमला कर मारपीट करने की रिपोर्ट गंभीर धाराओं में दर्ज कराई थी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

रविवार को थाना पुलिस द्वारा आरोपी मंगल पुत्र मलखान कश्यप निवासी चांदपुर को गिरफ्तार किया गया। जैसे ही मंगल की गिरफ्तारी की सूचना गांव में पहुंची, तो गांव के कश्यप समाज में पुलिस के विरुद्ध आक्रोश फैल गया। ग्राम प्रधान चांदपुर कुलदीप त्यागी व कश्यप क्रांति मिशन के जिला अध्यक्ष अंकित कश्यप के नेतृत्व में चांदपुर की दर्जनों महिलाओं ने थाने का घेराव करते हुए थाना प्रांगण में धरना दिया।

धरना दे रही महिलाओं का पुलिस पर आरोप था कि मामूली से विवाद में पुलिस ने कश्यप समाज के दर्जनों लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि हलका इंचार्ज पंकज शर्मा व उनके हमराही सुभाष द्वारा ही कश्यप समाज की शोभायात्रा में पहुंचकर लाठीचार्ज करते हुए मारपीट की गई थी। कश्यप समाज की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं की, उल्टा दर्जनों लोगों के विरुद्ध पुलिस ने अपने ऊपर हमला दिखाकर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया और अब कश्यप समाज के लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने पर उतारू है।

थाना प्रभारी विनय शर्मा ने कश्यप समाज की महिलाओं को समझाते हुए कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को जेल नहीं भेजा जाएगा। जांच कराकर सभी गंभीर धाराओं को हटा दिया जाएगा। थाना प्रभारी के आश्वासन पर महिलाओं ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान सीमा, राधा, लोकेश देवी, कुसुम, राजवीरी, संगीता, सुनीता, कविता, आदि दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय