Monday, May 12, 2025

नोएडा में सहेली की जन्मदिन मनाने घर से निकली किशोरी के साथ हुआ दुष्कर्म

नोएडा। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर ने 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कर ली। किशोरी अपने घर से करीब 500 मीटर दूर सहेली के घर पर उसके जन्मदिन में शामिल होने के लिए निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंची।
परिजनों ने किशोरी को काफी तलाश जब उसका सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। हालांकि इसी दौरान किशोरी घर लौटी और परिजनों को देखते ही रोने लगी। उसने दूसरे कपड़े भी पहने हुए थे।
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद जब वह थाने पर पहुंचे तो पुलिस ने इसे दो पक्ष के विवाद का रूप देने का प्रयास किया। जब लोग जुटे तब किशोरी को मेडिकल के लिए ले जाया गया। किशोरी की मां ने बताया कि उनकी बेटी गुरुवार की शाम को अपनी सहेली के जन्मदिन में शामिल होने के लिए निकली थी। लेकिन उसके घर नहीं पहुंची। बच्चे इंतजार कर रहे थे तो घर पर फोन आया। फिर परिवारीजन ने तलाश शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
अचानक किशोरी शनिवार दोपहर बाद घर पहुंची। महिला के मुताबिक उसकी बेटी की हालत सही नहीं थी। आरोप है कि उसके कपड़े फाड़ दिए गए थे इसलिए वह किसी दूसरे के कपड़े पहन कर लौटी। पीड़ित किशोरी और आरोपी एक दूसरे के परिचित हैं और एक ही समुदाय के हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय