Friday, April 18, 2025

नोएडा में युवती के प्रेम में युवक ने खतना करवाया, सोशल मीडिया पर जबरन धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

नोएडा। एक मुस्लिम युवती के प्रेम में पागल युवक ने खतना करवाकर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। इस मामले में थाना फेस-2 में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि फेस-2 क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाला विशाल (जाट) मूलनिवासी जनपद बुलंदशहर सलमा (काल्पनिक) नामक युवती से प्रेम करता है। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाह रहे थे। दोनों मई माह में अपना घर छोड़ कर चले गए थे। बाद में पुलिस ने दोनों को बरामद किया था। दोनों इस जिद पर अड़े थे कि वे शादी करेंगे। इस बात से परेशान युवती के परिजनों ने युवक से कहा कि वह मुस्लिम धर्म स्वीकार कर ले तथा 100 गज का एक प्लाट खरीद ले तो सलमा से उसकी शादी कर देंगे।

उन्होंने बताया कि विशाल ने युवती की मां के कहने पर एक डॉक्टर से संपर्क करके 21 जून को अपना खतना करवा लिया। उसके बावजूद भी जब युवती के परिजनों ने शादी नहीं की। युवती के परिजनों ने 100 गज प्लाट खरीदने की डिमांड रखी तो वह प्लाट खरीदने में असफल रहा और युवती को लेकर जनपद बुलंदशहर चला गया। युवती के परिजनों ने जनपद बुलंदशहर में जाकर पुलिस से शिकायत की।

इस बात से परेशान युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दी, जिसमें उसने जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में फीस वृद्धि का विवरण न देनेे पर 76 विद्यालयों पर लगाया अर्थदण्ड, 3 स्कूलों को नोटिस
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय