Wednesday, July 3, 2024

नोएडा में मकान मालिक ने किरायेदार को जिंदा जलाने का किया प्रयास,तीन झुलसे,गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के गेझा गांव में रहने वाले एक मकान मालिक अपनी हवस पूरी करने में जब विफल रहा तो उसने किरायेदार के परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास किया। आरोप है कि मकान मालिक ने किराएदार की पत्नी से अवैध संबंध बनाने के लिए किराएदार को छत पर लेकर गया। वहां उसने उसे जमकर शराब पिलाई। जब वह शराब पीकर बेसुध हो गया तो उसे छत पर छोड़कर वह नीचे आया। घर में सो रही किराएदार की पत्नी का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। पत्नी उसके इरादे को भांप गई और उसने दरवाजा नहीं खोला। इस बात से आक्रोशित होकर उसने किराएदार के कमरे में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिसकी वजह से महिला झुलस गई जबकि उसके दोनों बच्चों के फेफड़ों में धुआं भर गया। तीनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। थाना फेस-2 पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मेद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

मूलरूप से कानपुर निवासी एक युवक निजी कंपनी में काम करता है। वह पत्नी व दो बच्चों के साथ सेक्टर-93 स्थित गेझा गांव में किराये पर रहता है। आरोप है कि 26 अप्रैल को युवक की पत्नी और दोनों बच्चे कमरे में सो रहे थे तभी मकान मालिक मेद सिंह आया। छत पर किरायेदार को शराब पिलाने के बाद उसने महिला से दरवाजा खोलने के लिए कहा।
महिला के दरवाजा नहीं खोलने पर मकान मालिक ने ज्वलनशील पदार्थ कमरे में फेंककर आग लगा दी। इसमें महिला और उनके दोनों बच्चे झुलस गए। अपनी और बच्चों की जान बचाने के लिए किसी तरह महिला दोनों बच्चों को लेकर कमरे से बाहर निकली। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस का कहना है कि महिला 15 फीसदी जली है। जबकि दोनों बच्चों के फेफड़ों में धुआं भर गया था।
थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी मकान मालिक महिला पर गंदी नियत रखता था। इसी चक्कर में उसने 26 अप्रैल की रात को उसके पति को छत पर ले जाकर शराब पिलाई थी। जब महिला का पति शराब के नशे में बेसुध हो गया तब मकान मालिक नीचे पहुंचा। उसने किरायेदार की पत्नी से दरवाजा खोलने के लिए कहा। दरवाजा नहीं खोलने पर उसने कमरे में ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी। वहीं महिला का पति शराब पीकर पूरी रात छत पर पड़ा रहा।
सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद उसने पुलिस से शिकायत की। कुछ लोगों द्वारा इस मामले में पुलिस पर घटना को दबाने का प्रयास करने के आरोप लगाया गया हैं। हालांकि कल देर रात को मामले के उजागर होने के बाद पुलिस ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय