Thursday, May 15, 2025

सहारनपुर में बुलडोजर पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दुल्हा, देखने को ग्रामीणों की लगी भीड़  

सहारनपुर (नागल)। दुल्हन को घर लाने की रस्म को यादगार बनाने को युवा कुछ भी कर गुजरते हैं। ऐसा ही एक मामला भलस्वा ईसापुर में देखने को मिला जहां एक दूल्हा बुलडोजर से ही दुल्हन को लेने जा पहुंचा। भलस्वा ईसापुर निवासी नरेश की पुत्री की शादी थी।
सुबह भाटखेड़ी से बारात आनी थी, बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थी। करीब 8 बजे बारात गांव पहुंची, बारात में शामिल कारों के काफिले में सबसे आगे सजा हुआ बुलडोजर देखकर लोग अचंभित रह गए। नजदीक जाने पर देखा कि दुल्हा स्वयं बुलडोजर में सवार होकर आया है। बुलडोजर से दुल्हन लेने पहुंचे दुल्हे को देखने को ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
दूल्हा बने भाटखेड़ी निवासी अंकित ने सभी ग्रामीणों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए आशीर्वाद दिया। अंकित ने बताया कि उसकी अपनी शादी को यादगार बनाने को कुछ नया करने की ख्वाहिश थी, जिसके चलते वह बुलडोजर से दुल्हन लेने पहुंचा।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय