Thursday, May 9, 2024

सहारनपुर में पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना चिलकाना पुलिस टीम ने अदालत के आदेश पर दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनको न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
थाना प्रभारी कपिल देव ने बताया कि वारण्टी एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने दो वारण्टी अभियुक्तों मित्रपाल पुत्र जगदीश व नीटू पुत्र महेन्द्र निवासी मोहल्ला हामिद हसन कस्बा व थाना चिलकाना को इनके मकान से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के खिलाफ पूर्व से ही मारपीट का मामला दर्ज है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई करण नागर, हेड कांस्टेबल कुलदीप, राजेन्द्र राणा शामिल रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय