Tuesday, April 29, 2025

गुजरात के साबरकांठा में ट्रक से टकराई जीप, तीन की मौत, 19 घायल

साबरकांठा। गुजरात के साबरकांठा जिले के इडर-खेड़ब्रह्मा हाईवे पर गुरुवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आलू से भरे ट्रक के पीछे एक जीप जा घुसी। इससे तीन की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था क‍ि जीप के परखच्‍चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि जीप तेज रफ्तार में थी और अचानक ट्रक से जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है, जबकि 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

गंभीर रूप से घायल 15 लोगों को वडाली अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि चार घायलों का इलाज इडर सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय