Monday, May 19, 2025

सहारनपुर में आमने-सामने की बाइक भिड़ंत में एक पुलिस के पीआरडी जवान की मौत,दो बाइक सवार गंभीर घायल

सहारनपुर। जिले के सरसावा थाना क्षेत्र के नकुड़ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें आमने-सामने की बाइक भिड़ंत में एक पीआरडी के जवान की मौत हो गई। जबकि दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

आपको बता दें कि पुलिस का पीआरडी जवान बाइक पर सवार होकर नकुड की ओर जा रहा था, वह जैसे ही अहमदपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवारों की पीआरडी के जवान से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

जिसमें पुलिस के पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राहगीरों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस व पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया है।

वही मृतक पीआरडी जवान का पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीआरडी के जवान की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। वही पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय