Saturday, April 26, 2025

सहारनपुर में अलग-अलग समुदाय के एक युवक-युवती को लोगों ने पकड़कर हंगामा किया,दोनो को पुलिस को सौंपा

सहारनपुर। रेलवे टीटू कॉलोनी में अलग-अलग समुदाय के एक युवक-युवती को क्षेत्रीय लोगों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़कर हंगामा किया। मौके पर महिलाएं भी एकत्र हो गई। लोगों ने दोनों की पुलिस को सौंप दिया। जांच के बाद पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक और युवती रेलवे टीटू कॉलोनी में घूम रहे थे। दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। बजरंग दल कार्यकर्ता को पता चलते ही उन्होंने दोनो को पकड़ लिया और हंगामा कर दिया। मौके पर क्षेत्र की महिलाएं और युवक भी एकत्र हो गए। पता लगते ही कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई।

इसके बाद दोनों के परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दोनों बालिग हैं। दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय