Sunday, September 8, 2024

सहारनपुर में पुलिस टीम ने दो शातिर वांछित अभियुक्तों को नाजायज छुरों के साथ किया गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना कुतुबशेर पुलिस टीम ने कई मामलों में वांछित चल रहे दो शातिर अभियुक्तों को दो नाजायज छुरो के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डा.विपिन ताडा के निर्देशन में अपराध नियन्त्रण व वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी कुतुबशेर चंद्रसेन सैनी के कुशल नेतृत्व में आज थाना कुतुबशेर पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान अभियुक्तगण दानिश उर्फ पोंचा पुत्र कल्लू निवासी मोहल्ला ढोलीखाल थाना कुतुबशेर सहारनपुर व अब्बू लंगडा उर्फ अबरार पुत्र बहार अहमद निवासी इमली तला ढोलीखाल थाना कुतुबशेर सहारनपुर को मौहल्ला ढोलीखाल से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों के कब्जे से दो नाजायज छुरे बरामद हुए है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कुतुबशेर पर मु0अ0सं0 337/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

वही अभियुक्तगण ने पुलिस पूछताछ में बताया गया कि वह लोगों को डराने-धमकाने के लिए अपने पास रखते है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 बचन सिंह अत्री थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर, उ0नि0 अनुज कुमार थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर, का0 संदीप कुमार थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर, का0 राहुल कुमार थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर शामिल रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय