Saturday, April 26, 2025

सहारनपुर में चौकीदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला

सहारनपुर (गागलहेड़ी)। गांव कैलाशपुर की शत्रुहनपुरी में स्थित आशियाना गार्डन के चौकीदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पापुलर के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। जानकारी के अनुसार गांव मोहद्दीनपुर निवासी महेंद्र (62) पिछले तीन चार महीने से कैलाशपुर के शत्रुहनपुरी स्थित आशियाना गार्डन में चौकीदार का कार्य करता था।

मुज़फ्फरनगर में 2 चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, पुलिस ने किया मुठभेड़ घायल

[irp cats=”24”]

आज सुबह प्लाॅट की दीवार के पास स्थित पापुलर के पेड़ पर मफलर से बने फंदे में उसका शव लटका मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। आशियाना गार्डन के केयरटेकर मनिंद्र सिंह ने बताया की महेंद्र कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। पूछने पर कहता था कि कुछ लोगों के रुपयों की देनदारी है। मृतक महेंद्र का बेटा दीपक गाड़ी चलाता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय