Saturday, May 25, 2024

सहारनपुर में 5 दिन से लापता मासूम का शव नाले से बरामद, परिजनों में कोहराम

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। जिस अनहोनी की आशंका से पुलिस और परिजन चिंतित थे आखिर वही हुआ। 5 दिन से लापता मासूम मानू राणा का शव पास के ही एक नाले से पुलिस ने बरामद कर लिया है। बीती 17 फरवरी को घर के बाहर से ही अचानक मानू लापता हो गया था। 6 वर्षीय बालक के लापता होने से क्षेत्र के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी हड़कम्प मच गया था।

परिजन और क्षेत्र के लोग लगातार पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप लगा रहे थे। जिसके चलते 2 दिन पहले परिजनों क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सीएम योगी से भी मदद की गुहार लगाई थी। पुलिस  पूरे मामले में शुरू से ही लापरवाही बरत रही थी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

और आज आखिर वही हुआ जिसकी सब आशंका जता रहे थे, मानू के घर के पास में ही स्थित एक नाले से पुलिस ने मानू का शव बरामद कर लिया। मानू का शव बरामद होने की खबर जैसे ही परिजनों और क्षेत्र के लोगों को लगी तो चारों तरफ हड़कंप मच गया। इसके अलावा जानकारी मिलते ही भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची और नाले से मासूम के शव को बाहर निकलवाया।

देखा जाए तो इस पूरे मामले में थाना सदर बाजार की लापरवाही पूरी तरह से उजागर हो रही है जिस दिन से मानू लापता हुआ था उसी दिन से ही पुलिस इस पूरे मामले में हीला हवाली करती नजर आ रही थी। मासूम को ढूंढने के प्रयास सिर्फ कागजों में ही नजर आ रहे थे लेकिन मानू को ढूंढने के लिए सदर पुलिस पूरी तरह से संवेदनशील नहीं थी। इसी के चलते लोगों में भी पुलिस के प्रति आक्रोश लगातार बना हुआ था।

CO सदर चित्रांशु गौतम ने बताया की मानू के शव को फिलहाल नाले से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मानू की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंका गया या फिर इसके पीछे कोई और वजह है इसकी जांच पुलिस कर रही है। वही पुलिस की लापरवाही को लेकर भी सीओ ने कहा कि पुलिस पर अधिकतर इस तरह के आरोप लगते रहते हैं लेकिन पुलिस पूरे मन से मनु की तलाश कर रही थी। CO  का कहना है कि इस घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

आपको यह भी बता दें कि सहारनपुर जनपद में बीते दो हफ्तों में यह चौथा अपने आप में एक अलग मामला है क्योंकि इससे पहले सहारनपुर में एक युवक और 2 महिलाओं के शव भी इसी तरह सुनसान जगह से बरामद हुए हैं इन सभी घटनाओं का क्या एक ही लिंक है या कोई और वजह इसकी जांच पुलिस कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
51,314SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय