Wednesday, May 8, 2024

सहारनपुर में मंडलायुक्त ने महापौर सहित पार्षदों ने ली शपथ, विकास करना होगी प्राथमिकता

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में हुए नगर निकाय चुनाव के बाद आज सभी नगर निगमों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया सहारनपुर के जेवी जैन डिग्री कॉलेज में मंडलायुक्त सहारनपुर लोकेश एम ने मेयर एवं पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सहारनपुर से नवनिर्वाचित मेयर डॉक्टर अजय सिंह ने कहा कि सहारनपुर का संपूर्ण विकास करना उनकी प्राथमिकता है बिना भेदभाव सभी क्षेत्रों का विकास किया जाएगा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों को और गति दी जाएगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश एवं केंद्र की सरकार द्वारा जो भी योजनाएं सहारनपुर को दी गई है उनको प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा इस दौरान उन्होंने सभी का धन्यवाद भी अदा किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

प्रदेश मंत्री डॉक्टर चंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि यह योगी मोदी की जीत है उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को जनता ने पसंद किया है और अपनी मुहर लगाई है इसके साथ ही 2024 में भी जनता भारतीय जनता पार्टी को भरपूर समर्थन देगी। शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के सहारनपुर से दोनों मंत्री सांसद एवं विधायक मौजूद रहे इसके साथ ही पदाधिकारी भी समारोह में शामिल हुए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय