Sunday, May 18, 2025

सनातन धर्म में मातृ शक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं: असीम अरुण

कानपुर। सनातन धर्म में मातृ शक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। ऐसे कार्यक्रम में आकर एक साथ इतनी माताओं बहनों का आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। यह बात गुरूवार को अंध मूक बधिर विद्यालय, नेहरू नगर’ में आयोजित विशाल मातृशक्ति शक्ति सम्मेलन” को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि उप्र सरकार समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कही।

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में माताओं बहनों का इस सम्मेलन में आना यह बताता है कि शक्ति का अपमान करने वालों का क्या हश्र होने जा रहा है। सीसामऊ विधानसभा में भाजपा का कमल खिलने जा रहा है।

सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव को लेकर नेहरू नगर’ में विशाल मातृशक्ति शक्ति सम्मेलन” का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण ,बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में विधायक नीलिमा कटियार ,सरोज कुरील ,प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री पूनम कपूर,रंजीता पाठक,क्षेत्रीय महामंत्री पुष्पा तिवारी ,भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सरोज सिंह ,ममता अवस्थी ,निशि दीक्षित ,कंचन सिंह ,कृष्णा गौतम ,उमा द्विवेदी ,नीतू पांडेय आदि मौजूद रहीं ।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय