Tuesday, May 13, 2025

शामली में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, दो पक्षों में हुआ था विवाद, पुलिस विभाग में हड़कंप

शामली। जनपद में खेत का लेवल कराने को लेकर हुए विवाद में गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। जहां फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पुलिस विभाग के आला अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

जहां घायल युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस ने उक्त मामले में पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव लाख का मामला बताया जा रहा है। जहां खेत को समतल कराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक को गोली मारी गई है। घायल युवक को पुलिस द्वारा शहर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिसका नाम कुलदीप उर्फ सन्नी निवासी लाख बताया जा रहा है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और जिसके बाद पुलिस आनन-फानन में गांव पहुंची लेकिन तब तक युवक को गोली मारने वाले फरार हो चुके थे। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक युवक का हालचाल जानने के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे और उससे घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

वही पीड़ितों द्वारा पुलिस को उक्त मामले मे दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने गंभीरता मामले को लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही गांव में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय