Sunday, February 23, 2025

शामली में महिला को पति ने विदेश में बैठकर फोन से दिया तीन तलाक, पीड़ित महिला पहुंची थाने

शामली। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंसारियान निवासी गुलफ्शा शामली महिला थाना पहुंची। जहां उसने महिला थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका निकाह कुछ वर्षों पहले जिला मुजफ्फरनगर के गांव भागोवाली निवासी मोहम्मद समून के साथ हुआ था।

जिसमें पीड़िता के पिता द्वारा अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया गया था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में उसका पति व अन्य सुसराल वाले उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे, ससुरालियों द्वारा पीड़िता से मारपीट की जाती थी, और अपने घर से पैसा लाने को कहा जाता था, अभी कुछ माह पहले ही उसके पति ने सऊदी अरब जाने के लिए विवाहिता के पिता से ₹2 लाख लिए थे और विदेश जाकर महिला को फोन से तीन तलाक दे दिया।

जिसके बाद से महिला काफी परेशान हैं, वही महिला का कहना है कि उसे पुत्री पैदा हुई थी। इसलिए भी ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे और अभी कुछ समय पूर्व भी विवाहिता का गर्व भी करवाया गया था। पीड़िता ने इसकी शिकायत जब ससुराल वालों से की तो करीब उसे 1 माह से ऐसे ही गुमराह करते रहे,  लेकिन अब पीड़िता ने महिला थाने के दरवाजे खटखटा ते हुए सुबह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय