Friday, April 25, 2025

ट्रंप प्रशासन में भारत को अमेरिका से ज्‍यादा ईंधन आने की संभावना

नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्‍व में नए प्रशासन की तेल एवं गैस उत्पादन को अधिकतम करने की योजनाओं की घोषणा के बाद भारत में अधिक अमेरिकी ईंधन आने की संभावना है।

हरदीप पुरी ने यहां वाहन उद्योग निकाय भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माता सोसायटी (सियाम) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने आगे कहा कि भारत को तेल की आपूर्ति करने वालों की संख्या पहले ही 27 से बढ़कर 39 हो गई है, अगर इससे ज्‍यादा तेल आता है, तो भारत इसका स्वागत करेगा। हालांकि, पुरी ने कहा कि सरकार नए अमेरिकी प्रशासन की घोषणाओं पर बहुत सावधानी से नजर रख रही है।

हरदीप पुरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तेल की ड्रिलिंग और गैस उत्पादन बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्‍होंने कहा कि अगर आप मुझसे पूछें कि क्या बाजार में और अधिक अमेरिकी ऊर्जा आने वाली है, तो मेरा जवाब हां है। पुरी ने कहा कि अगर आप कहते हैं कि भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा की अधिक खरीद की प्रबल संभावना है, तो इसका जवाब हां है।

[irp cats=”24”]

उन्होंने वाहन विनिर्माताओं से भारतीय बाजार में अधिक एथनॉल मिश्रण वाले फ्लेक्स ईंधन वाहनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कहा। इसके साथ ही पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि देश बहुत जल्द 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल करने जा रहा है, जो निर्धारित समय से पांच साल पहले होगा। पुरी ने कहा कि ट्रंप प्रशासन द्वारा लिए गए कुछ निर्णय प्रत्याशित थे और इन पर प्रतिक्रिया देने से पहले इंतजार करने की जरूरत है।

पुरी ने अमेरिका, ब्राजील, गुयाना, सूरीनाम और कनाडा से अधिक तेल आने का जिक्र करने के साथ कीमतों में गिरावट का संकेत भी दिया। हालांकि, उन्‍होंने 2015 के पेरिस जलवायु समझौते से बाहर होने के नए अमेरिकी सरकार के फैसले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय